ताजा खबर

देह व्यापार के मामले में ढाई साल से फरार स्पा सेंटर संचालक गृह ग्राम से गिरफ्तार
22-Dec-2025 9:28 PM
देह व्यापार के मामले में ढाई साल से फरार स्पा सेंटर संचालक गृह ग्राम से गिरफ्तार

रायुपर, 22 दिसंबर। द माइंड वेलनेस स्पॉ सेंटर का संचालक पिंटू जायसवाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया  है।  वह देह व्यापार के मामले में ढाई साल से फरार चल रहा था।
 
उसके विरुद्ध थाना सिविल लाईन में 2023 में  धारा 4, 5, 7 पीटा एक्ट एवं 370  भादवि. का मामला दर्ज किया था। जब 24 जून को शंकर नगर स्थित द माइंड वेलनेस स्पॉ सेंटर में रेड कार्यवाही कर स्पॉ की मैनेजर आशियाना यादव (थर्ड जेंडर) एवं सहायक मैनेजर राकेश महानंद को गिरफ्तार किया था। उनसे घटना से संबंधित 02 मोबाईल फोन जप्त किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध  न्यायालय में चालान पेश करने के साथ ही संचालक पिंटू जायसवाल उर्फ गजेंद्र जायसवाल के विरुद्  173 (8) जा.फ़ौ. के तहत विवेचना की जा रही थी। जो फरार चल रहा था।
 
इसकी विवेचना नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन रायपुर श्री रमाकांत साहू कर रहे थे।उसके गृह ग्राम कलमी बरमपुर, जिला मुंगेली में भी उसकी तस्दीक कर पतासाजी की जा रहीं थी।  अंततः आज आरोपी पिन्टू जायसवाल उर्फ गजेन्द्र जायसवाल को गिरफ्तार किया गया। 
 
गिरफ्तार आरोपी - पिन्टू जायसवाल उर्फ गजेन्द्र जायसवाल  32 साल निवासी ग्राम बरमपुर थाना लालपुर जिला मुंगेली।

अन्य पोस्ट