ताजा खबर

ब्लू वाटर में सिर कटी लाश मिली, पुलिस को हत्या की आशंका
22-Dec-2025 1:22 PM
ब्लू वाटर में सिर कटी लाश मिली, पुलिस को हत्या की आशंका

छत्तीसगढ़' संवाददाता 

रायपुर, 22 दिसंबर ।  नवा रायपुर इलाके के ब्लू वाटर के नाम से जाने जाने वाले पानी भरे खदान में एक सर कटी लाश मिली है। आसपास के लोगों ने पानी में तैरती लाश देख माना पुलिस को सूचना दी। मिली जानकारी अनुसार मृतक के शरीर से सिर गायब है। जो पानी या आसपास में भी नहीं मिली। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दोपहर तक मृतक की पहचान नही हो पाई। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है ।


अन्य पोस्ट