ताजा खबर

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मीडियेटर और कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह को रायपुर लाने की तैयारी
22-Dec-2025 11:47 AM
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मीडियेटर और कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह को रायपुर लाने की तैयारी

24 को कोर्ट में पेश किया जाएगा 

रायपुर, 22 दिसंबर। अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मीडियेटर और कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह को रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने गैंगस्टर मयंक सिंह को 24 दिसंबर को रायपुर की कोर्ट में पेश किए जाने की जानकारी दी है। पुलिस की एप्लीकेशन पर रायपुर कोर्ट ने प्रोडक्शन वारंट जारी कर दिया है। बता दें कि, जुलाई 2024 में  रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी पीआर‌ए  के तेलीबांधा स्थित दफ्तर में  हुए शूट आउट का  गैंगस्टर मयंक सिंह इस वारदात का मुख्य आरोपी है। इस मामले में तेलीबांधा थाने में एफआईआर दर्ज है। मयंक सिंह को कुख्यात गैंगस्टर अमन साव का सबसे करीबी माना जाता है। मयंक सिंह को इंटरपोल की मदद से अजरबैजान में गिरफ्तार किया गया था। अमन साव रायपुर जेल में सजा काटने के बाद रांची ले जाया गया था जहां एनकाउंटर में उसकी मौत हो गई थी।


अन्य पोस्ट