ताजा खबर
उरला के सतनाम चौक पर हत्या, दो नाबालिग हिरासत में
22-Dec-2025 11:33 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 22 दिसंबर। अमन नगर मोवा के बाद उरला इलाके में भी घासीदास जयंती समारोह में हत्या हो गई। इलाके के सतनाम चौक में कल रात जयंती समारोह आयोजित किया गया था। जहां नृत्य के नाम पर हुए विवाद में नीतिल खरे नाम के युवक ने एक अन्य युवक की चाकू मारकर जान ले ली। पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिग लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हमलावर फरार है। देर शाम तक हमलावर को गिरफ्तार किए जाने की सूचना दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


