ताजा खबर

'बांग्लादेश से बात करके हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे मोदी सरकार'- मल्लिकार्जुन खड़गे
22-Dec-2025 9:05 AM
'बांग्लादेश से बात करके हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे मोदी सरकार'- मल्लिकार्जुन खड़गे

बांग्लादेश में हो रही हिंसा पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रतिक्रिया दी है.

उन्होंने कहा, "भारत सरकार को बांग्लादेश से बात करनी चाहिए और हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए."

मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान ऐसे समय में आया है जब बांग्लादेश से हिंसा की ख़बरे सामने आई हैं.

बांग्लादेश में छात्र आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले इंक़लाब मंच के हादी उस्मान को पिछले हफ़्ते गोली मार दी गई थी और इस हफ़्ते गुरुवार को उनकी मौत हो गई.

इसके बाद ढाका में बड़े पैमाने पर हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए. गुरुवार को दो अख़बारों प्रथम आलो और डेली स्टार के दफ़्तरों में तोड़फोड़ और आगजनी हुई.

इसी हफ़्ते गुरुवार को बांग्लादेश के मैमनसिंह ज़िले के भालुका में धर्म का 'अपमान' करने के आरोप में भीड़ ने एक हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की पीट-पीटकर हत्या कर दी.

स्थानीय पुलिस के मुताबिक़, युवक को पीट-पीटकर मार डालने के बाद उसके शव को एक पेड़ से बांधकर आग लगा दी गई. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट