ताजा खबर

लाठी डंडों से की पिता की पिटाई, बेटियों पर जुर्म दर्ज
29-Nov-2025 12:19 PM
लाठी डंडों से की पिता की पिटाई, बेटियों पर जुर्म दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बिलासपुर, 29 नवंबर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तिलकनगर में दो बहनों पर अपने ही पिता से मारपीट करने का आरोप लगा है। घायल पिता ने थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इलेक्ट्रिशियन रोशनपुरी गोस्वामी (50) ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी कौशिल्या पुरी की पहली शादी से दो बेटियां हेमा (30) और शशि यादव (27) उनके साथ रहती हैं। वर्षों से दोनों का पालन-पोषण वही कर रहे हैं। रोशनपुरी का आरोप है कि बड़ी बेटी हेमा अपने पति से अलग होकर घर में ही रहती है और दोनों बहनें पिछले कुछ दिनों से उन्हें घर से निकालने की योजना बना रही थीं। शिकायत के अनुसार गुरुवार रात दोनों बहनों ने पहले गाली-गलौज की और जब उन्होंने विरोध किया, तो डंडे से हमला कर दिया। हमले में रोशनपुरी के चेहरे और पैर में चोटें आई हैं। घायल पिता ने किसी तरह मामला शांत कराया और अगले दिन थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। सिविल लाइन पुलिस ने दो बहनों के खिलाफ मारपीट और चोट पहुंचाने का अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

 


अन्य पोस्ट