ताजा खबर

5-5 किलो के 2 प्रेशर बम बरामद
26-Feb-2026 4:59 PM
5-5 किलो के 2 प्रेशर बम बरामद

 'छत्तीसगढ़' संवाददाता
दंतेवाड़ा , 26 फरवरी
। दंतेवाड़ा पुलिस को नक्सल उन्मूलन अभियान में गुरुवार को कामयाबी मिली। दंतेवाड़ा के थाना बारसूर अंतर्गत ग्राम तोड़मा तथा तुलार गुफा के समीप वन के  पहाडिय़ों में 2 प्रेशर कुकर आईईडी बरामद किए गए। जिनका वजन करीब 5-5 किलोग्राम था।

 पुलिस को बुधवार को थाना बारसूर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तोड़मा, गोमटेर, तुलार गुफा के वन क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा आईईडी लगाए जाने के संबंध में सूचना मिली थी। जिस पर थाना बारसूर, जिला दंतेवाड़ा अंतर्गत ग्राम तोड़मा तथा तुलार गुफा के समीप वन क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया विस्फोटक डंप चिन्हित किया गया। ऑपरेशन के दौरान  गुरुवार को प्रात: 5.45 बजे से ग्राम तोड़मा, तुलार गुफा एवं उसके आसपास के वन क्षेत्र में डी-माइनिंग कार्रवाई की गई।

 एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन संचालित किया गया, जिसमें उपनिरीक्षक अन्नूराम अट्टामी के हमराह डीआरजी का बल तथा थाना बारसूर से 2 का बल शामिल रहे। सूचना के आधार पर मौके पर सघन तलाशी के दौरान निम्न विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।  पांच-पांच किलो की, 2 प्रेशर कुकर आईडी और 15 मीटर विद्युत तार बरामद किया गया।
बरामद समस्त विस्फोटक सामग्री को बम निरोधक दस्ते द्वारा निर्धारित मानक प्रक्रिया के अनुसार सुरक्षित रूप से निष्क्रिय किया जाएगा, जिससे सुरक्षा बलों एवं आम नागरिकों को होने वाली संभावित क्षति को टाल दिया गया। दंतेवाड़ा डीआरजी तथा थाना बारसूर की संयुक्त कार्रवाई में यह अभियान संपन्न हुआ।
 


अन्य पोस्ट