ताजा खबर
छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 26 फरवरी । रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के नवीन कन्या छात्रावास में फैले पीलिया को लेकर कुलपति ने एक सप्ताह बाद जांच कराने का आदेश दिया है।
जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन कर तीन सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने कहा है।
विश्वविद्यालय के नवीन कन्या (महिला) छात्रावास में दूषित पेयजल के सेवन से करीब 35 छात्राएं पीलिया से संक्रमित हो चुकी हैं, जिनमें से 4 छात्राओं की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज एम्स रायपुर में जारी है।
कुल सचिव ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। इस जांच समिति में डॉ. शम्स परवेज़ (प्रोफेसर, रसायन अध्ययनशाला), डॉ. ए.जे. डहरवाल (प्रोफेसर, फार्मेसी संस्थान) और डॉ. रीता वेणुगोपाल (प्रोफेसर, शारीरिक शिक्षा) को शामिल किया गया है। समिति को दूषित पेयजल आपूर्ति, पीलिया फैलने के कारणों और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


