ताजा खबर
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 26 फरवरी । महापौर मीनल चौबे ने आज कहा कि राज्य सरकार के नए बजट में रायपुर शहर के लिए शामिल योजनाओं और प्रावधानित राशि की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 458.00 करोड़ का बजट दिया गया है।
मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना अंतर्गत रायपुर हेतु राशि रूपये 210.93 करोड का प्रावधान है। इसमें निम्न कार्य सम्मिलित हैं
1. मनुवास रियलिटी से महादेव घाट तक सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य (2.1 कि. मी.) हेतु राशि रूपये 30. करोड़ का प्रावधान किया गया है।
2. कैनॉल रोड 2.0 (कलर्स मॉल के पीछे से प्रारंभ होकर 4.5 कि.मी. भाटागांव मार्ग तक) निर्माण हेतु राशि रूपये 20 करोड़ का प्रावधान किया गया है, ये मार्ग एनएच 53 के समानांतर विकसित किया जायेगा।
3. कचना क्रॉसिंग से सेंट जेवियर होते हुए व्ही.आई.पी. रोड तक सड़क चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य हेतु राशि रूपये 20 करोड़ का प्रावधान किया गया है। यह मार्ग कचना, अवंति विहार, खम्हारडीह को सीधे जी.ई. रोड एवं व्ही.आई.पी. रोड से जोडेगा।
4. बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड के 1374 मकानों के सुदृढ़ीकरण हेतु राशि रूपये 20 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
इन मकानों के सुदृढीकरण से शहर के आवासीय अधोसंरचना में मूलभूत सुधार होगा।
5. ग्रास मेमोरियल खेल मैदान का उन्नयन हेतु राशि रूपये 15 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
इस खेल मैदान के पुर्नविकास से स्थानीय युवाओं को खेल प्रशिक्षण एवं अभ्यास के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
6. पंडरी कपड़ा मार्केट दुल्हन साड़ी से सीधी सड़क पंडरी मुख्य मार्ग तक सड़क निर्माण कार्य हेतु राशि रूपये 4 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
इस सड़क निर्माण से पंडरी कपड़ा मार्केट, सिटी सेंटर मॉल, नवीन निर्माणाधीन युनिटी मॉल को बलौदाबाजार मार्ग से सीधा जोड़ा जा सकेगा।
7. आमापारा चौक से हिंद स्पोर्टिंग मैदान तक सड़क चौड़ीकरण कार्य (600 मीटर) राशि रूपये 5 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
इससे आमापारा, सारथी चौक, लाखेनगर आदि क्षेत्रों में यातायात के दबाव में कमी आयेगी।
8. सड्डू में पानी टंकी निर्माण (4500 किलोलीटर क्षमता, 25 मीटर स्टेजिंग, राइजिंग डिस्ट्रिब्यूशन एवं स्काडा सिस्टम सहित) कार्य हेतु राशि रूपये 38.93 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इस टंकी निर्माण से शहर की पेयजल व्यवस्था तकनीकी रूप से सुदृढ होगी एवं आसपास के
रहवासियों को पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी।
9. टाटीबंध से आर.डी. तिवारी स्कूल तक सड़क चौड़ीकरण एवं सौंदर्गीकरण हेतु राशि रूपये 18 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
10. एस.एम.सी. हॉस्पिटल से ऐश्वर्या विंडमिल होते हुये ब्रम्हकुमारी मुख्य मार्ग तक सड़क चौड़ीकरण एवं पुलिया निर्माण हेतु राशि रूपये 30 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
इस मार्ग निर्माण से शंकर नगर, मोवा, दलदल सिवनी, सड्डू एवं कचना क्षेत्रों में यातायात का दबाव कम होगा साथ ही शंकर नगर से ब्रम्हकुमारी तक विधानसभा रोड के समानांतर एक वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा।
11. जे.एन. पांडेय शाला तथा सप्रे शाला एवं खेल परिसर विकास कार्य हेतु राशि रूपये 10 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इन माध्यमिक शालाओं के विकास से शिक्षा और खेल अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी।
12. साथ ही अधोसंरचना विकास योजना अंतर्गत महंत तालाब का पुनर्रोत्थान तथा रिंग रोड क्रमांक 5 का निर्माण हेतु भी पृथक रूप से राशि रूपये 1-1 करोड़ का प्रावधान।
13. शहर के निम्न स्थानों में भूमिगत विद्युतीकरण हेतु राशि रूपये 245 करोड़ का बजट-
जी.ई. रोड टाटीबंध चौक से आमापारा चौक तक 40 करोड़ जेल रोड शास्त्री चौक से तेलघानीनाका चौक तक 35 करोड़ जलगृह मार्ग बिजली आफिस, कालीबाड़ी से भाठागांव चौक तक 35 करोड महादेवघाट रोड लाखेनगर चौक से महादेव घाट तक 65.करोड आमापारा चौक से तेलीबांधा थाना चौक- 45 करोड़ फाफाडीह चौक से वाल्टेयर ब्रिज तक 25 करोड़ ।


