ताजा खबर

कर्नाटक: सीएम सिद्धारमैया से मिले डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार
29-Nov-2025 10:35 AM
कर्नाटक: सीएम सिद्धारमैया से मिले डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया बनाम उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की लड़ाई में थोड़ी नरमी आती दिख रही है.

शनिवार को कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से उनके घर पर मुलाकात की. सीएम सिद्धारमैया ने उन्हें आज नाश्ते पर बुलाया है.

इससे पहले, शुक्रवार को सीएम सिद्धारमैया ने कहा था कि उन्हें पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जो कहेगा, वही करेंगे.

सिद्धारमैया ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट किया था, "मेरे रुख़ में कोई बदलाव नहीं है. मैंने पहले ही बता दिया है कि पार्टी हाईकमान जो कहेगा, मैं उसी हिसाब से काम करूंगा."

उन्होंने लिखा, "पार्टी ने मुझे और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को मिलने के लिए कहा है. इसलिए, मैंने उन्हें लंच पर बुलाया है, जहां हम बात करेंगे. डी.के. शिवकुमार ने कहा है कि वह हाईकमान की बात मानेंगे. अगर हाईकमान मुझे नई दिल्ली बुलाता है, तो मैं जाऊंगा." (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट