ताजा खबर

चक्रवाती तूफ़ान दित्वाह से प्रभावित श्रीलंका में भारत ने पहुंचाई 12 टन राहत सामग्री
29-Nov-2025 10:06 AM
चक्रवाती तूफ़ान दित्वाह से प्रभावित श्रीलंका में भारत ने पहुंचाई 12 टन राहत सामग्री

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जानकारी दी है कि चक्रवाती तूफ़ान दित्वाह से प्रभावित श्रीलंका के लिए भारत ने अब तक 12 टन राहत सामग्री पहुंचाई है.

एस जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट किया, "ऑपरेशन सागरबंधु शुरू हुआ. भारतीय वायुसेना का सी-130 विमान लगभग 12 टन मानवीय मदद लेकर कोलंबो पहुंचा, जिसमें टेंट, तिरपाल, कंबल, हाइजीन किट और खाने की चीज़ें शामिल हैं."

श्रीलंका के डिज़ास्टर मैनेजमेंट सेंटर (डीएमसी) ने शनिवार सुबह 6 बजे तक 69 लोगों की मौत की पुष्टि की है जबकि कम से कम 34 लोगों का अभी तक पता नहीं चला है.

डीएमसी के मुताबिक़ इस आपदा से लगभग 61 हज़ार परिवारों के दो लाख से ज़्यादा लोग प्रभावित हुए हैं. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट