ताजा खबर
कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कहा- हाईकमान जो भी कहेगा, मैं उसे मानूंगा
29-Nov-2025 10:05 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया बनाम उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की लड़ाई में थोड़ी नरमी आती दिख रही है. सिद्धारमैया ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जो कहेगा, वही करेंगे.
सिद्धारमैया ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट किया, "मेरे रुख़ में कोई बदलाव नहीं है. मैंने पहले ही बता दिया है कि पार्टी हाईकमान जो कहेगा, मैं उसी हिसाब से काम करूंगा."
उन्होंने लिखा, "पार्टी ने मुझे और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को मिलने के लिए कहा है. इसलिए, मैंने उन्हें लंच पर बुलाया है, जहां हम बात करेंगे. डी.के. शिवकुमार ने कहा है कि वह हाईकमान की बात मानेंगे. अगर हाईकमान मुझे नई दिल्ली बुलाता है, तो मैं जाऊंगा." (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


