ताजा खबर
चक्रवाती तूफ़ान दित्वाह को लेकर मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए जारी की चेतावनी
29-Nov-2025 9:03 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चक्रवाती तूफ़ान दित्वाह को लेकर चेतावनी दी है.
आईएमडी ने एक्स पर पोस्ट किया है, "श्रीलंका के तटीय इलाके और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफ़ान दित्वाह 30 नवंबर की सुबह तक उत्तर तमिलनाडु, पुदुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के पास पहुंच सकता है."
28 नवंबर को जारी प्रेस रिलीज़ में आईएमडी ने दित्वाह तूफ़ान के कारण तमिलनाडु में एक दिसंबर तक भारी बारिश के साथ तूफ़ान की आशंका जताई है.
आईएमडी के मुताबिक़ आंध्र प्रदेश में इसके कारण 29 नवंबर से एक दिसंबर के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं केरल, पुदुचेरी और कर्नाटक में आज अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


