ताजा खबर

कीर्ति नारायण द्विवेदी का निधन
25-Nov-2025 10:00 PM
कीर्ति नारायण द्विवेदी का निधन

रायपुर, 25 नवंबर। inh 24x7- हरिभूमि मीडिया समूह के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी के पिता  कीर्तिनारायण द्विवेदी का मंगलवार को 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पं. बृजनारायण ‘बृजेश’ के मंझले पुत्र थे। लंबे समय तक वे मध्यप्रदेश शासन में कृषि विभाग में अधिकारी के रूप में सेवाएं देते रहे और अपने कार्यकाल में अपनी निष्ठा, सरलता और सेवा भावना के लिए जाने जाते थे।

उनकी अंतिम यात्रा 26 नवंबर, बुधवार, को उनके निज निवास 3, सिंधी कॉलोनी, ग्वालियर से लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी। स्वर्गीय कीर्तिनारायण द्विवेदी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कीर्ति नारायण द्विवेदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।


अन्य पोस्ट