ताजा खबर

देश में क्या हो रहा है, बच्चों को जानना चाहिए- गिरिराज
12-Jun-2026 10:32 PM
देश में क्या हो रहा है, बच्चों  को जानना चाहिए- गिरिराज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 जून। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने रायपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

मीडिया से चर्चा उन्होंने कहा कि देश के बच्चे ही भारत का भविष्य हैं और उन्हें यह जानना चाहिए कि देश में क्या हो रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के कार्यों के बारे में अच्छी तरह जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि नई पीढ़ी को देश के विकास, उपलब्धियों और राष्ट्रीय मुद्दों की जानकारी होना आवश्यक है, ताकि वे जागरूक नागरिक बन सकें।


अन्य पोस्ट