ताजा खबर
ओडिशा के गंजाम में पुलिस ने खनिज से लदे 25 वाहन जब्त किए
23-Nov-2025 10:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
ब्रह्मपुर, 23 नवंबर। ओडिशा के गंजाम जिले में विभिन्न स्थानों से पुलिस ने 25 वाहनों को जब्त किया जिनसे अवैध रूप से लघु खनिजों का परिवहन किया जा रहा था। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
गंजाम के एसपी शुभेंदु पात्रा ने कहा, "हमने शनिवार रात जिले में अवैध रूप से खनिजों की ढुलाई के खिलाफ कार्रवाई की। ट्रक और ट्रैक्टर सहित कम से कम 25 लघु खनिज लदे वाहनों को जब्त किया गया।"
उन्होंने बताया कि जब्त किए गए वाहनों से विभिन्न नदियों के किनारे से लघु खनिजों का अवैध परिवहन किया जा रहा था। (भाषा)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


