ताजा खबर

रांची के छात्रावास में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने प. बंगाल से 10 महिलाओं को हिरासत में लिया
07-Sep-2025 9:11 PM
रांची के छात्रावास में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने प. बंगाल से 10 महिलाओं को हिरासत में लिया

रांची, 7 सितंबर। रांची के एक निजी छात्रावास में जारी देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने पश्चिम बंगाल से 10 महिलाओं को हिरासत में लिया।

पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर लालपुर में महिला छात्रावास में छापा मारा गया और महिलाओं को हिरासत में लिया गया।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) (नगर) कुमार वी. रमन ने कहा, ‘‘ये सभी महिलाएं कथित रूप से देह व्यापार में लिप्त थीं, जिसे छात्रावास से संचालित किया जा रहा था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘10 महिलाओं को हिरासत में लिया गया है और इनमें से अधिकतर पेशेवर हैं। ये सभी पश्चिम बंगाल से हैं। छात्रावास के वार्डन को भी हिरासत में लिया गया है। यह पहली बार है, जब किसी छात्रावास में इस तरह का मामला प्रकाश में आया है। इसमें शामिल बिचौलिए को भी पुलिस जल्द हिरासत में ले लेगी।’’

लालपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार ने कहा कि कुछ अन्य स्थानों पर भी छापेमारी जारी है।

उन्होंने कहा, ‘‘पूछताछ के बाद पुलिस उचित कार्रवाई करेगी।’’ (भाषा)


अन्य पोस्ट