ताजा खबर

बाल संप्रेषण गृह की दीवार फांद कर भाग गए तो अपचारी बालक
11-May-2022 10:10 AM
बाल संप्रेषण गृह की दीवार फांद कर भाग गए तो अपचारी बालक

कर्मचारियों ने की तलाश नहीं मिलने पर दर्ज कराई एफ आई आर

बिलासपुर 11 मई। सरकंडा स्थित बाल संप्रेषण गृह से दो बालक दीवार फांद कर भाग निकले। शाम तक तलाशने के बावजूद जब वे नहीं मिले तो थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

इन दोनों नाबालिगों पर चोरी का आरोप है। एक 16 साल का है जिसे कोटा क्षेत्र में 26 मार्च को तथा दूसरा 17 साल का है जिसे 8 अप्रैल को सरकंडा इलाके में चोरी के मामले में पकड़ा गया। दोनों को संप्रेषण गृह भेजा गया था।

मंगलवार की सुबह करीब 8:15 बजे स्टाफ से नजर बचाकर दोनों दीवार फांद भाग गए। पता चलते ही उनकी आसपास खोज शुरू की गई। कर्मचारियों को दोपहर में पता चला कि दोनों कोटा इलाके में देखे गए हैं। तब वह उनकी तलाश में वे काफी देर वहां भी भटके। लोगों ने बच्चों को देखे जाने की पुष्टि तो की लेकिन वे संप्रेषण ग्रह के कर्मचारियों के पहुंचने से पहले गायब हो गए थे। मालूम हुआ है कि दोनों के परिजनों ने उनकी रिहाई के लिए किशोर न्यायालय में जमानत का आवेदन लगा रखा है, जिसकी सुनवाई बुधवार को होने वाली थी।
सरकंडा पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।


अन्य पोस्ट