ताजा खबर

कल, परसों रहेगी थोड़ी राहत, बंगाल से आ रही ठंडी हवाएं
08-May-2022 5:15 PM
कल, परसों रहेगी थोड़ी राहत, बंगाल से आ रही ठंडी हवाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 मई। 
प्रदेश में  सोमवार को हवा की दिशा में परिवर्तन होने के संकेत हैं। बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त अपेक्षाकृत ठंडी हवा आने की प्रबल संभावना है। इसके कारण प्रदेश के अधिकतम तापमान में गिरावट होगी । इससे  प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। आसनी चक्रवात के कारण प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड भी चलने की संभावना है।

10 मई को आसनी चक्रवात के कारण प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। हवा की गति भी बढने की सम्भावना है।  साथ ही दक्षिण छग में बादल छाये रहने तथा उत्तर छग में आंशिक रूप से बादल रह सकता है।


अन्य पोस्ट