ताजा खबर

चंदा मांगने के नाम पर पीड़िता से मिलकर बातों में उलझाया और ठगे जेवरात
06-May-2022 11:09 AM
चंदा मांगने के नाम पर पीड़िता से मिलकर बातों में उलझाया और ठगे जेवरात

दो आरोपी गिरफतार

रायपुर, 6 मई। थाना डीडी नगर क्षेत्र की निवासी रेखा गौतम पति चैतराम गौतम के घर  बुधवार को 11.00 बजे दो अज्ञात व्यक्ति आए। इनमें से एक  सफेद रंग का धोती कुर्ता और दूसरा साइड में लाल रंग का बेग टांगा था। सांई मंदिर से चंदा मांगने आये है कहकर प्रार्थिया को अपनी बातो में फंसाकर आप जो गहना पहने हो उसे उतार कर दो मैं अपने गुरू से पूजा करवाकर आधे घण्टे में वापस कर दूंगा कहकर प्रार्थिया का सोने का मंगल सूत्र एवं सोने का कान की बाली को धोखाधडी कर ले गये।

इसकी जानकारी पीड़िता द्वारा थाना डीडी नगर में दी गई ।इस पर आरोपी के गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू किए गए। जिसमें आरोपी रायपुर से दुर्ग की ओर जाने की जानकारी प्राप्त होने पर जिला दुर्ग सायबर टीम को घटना की सम्पूर्ण जानकारी देने पर जिला दुर्ग सायबर टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही कर संदेही आरोपी के बताए गए हुलिया के आधार पर पकडा गया। जिनका नाम 1.राजेंद्र किशन शिंदे उम्र 45 वर्ष साकीन अमरावती महाराष्ट्र। 2.धर्मेंद्र दशरथ सावंत उम्र 43 वर्ष सकीन अमरावती महाराष्ट्र के रहने वाले है। जिन्हे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


अन्य पोस्ट