ताजा खबर
प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी ने किया स्वागत
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर, 16 मार्च। विधानसभा चुनाव से पहले बीजापुर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। भैरमगढ़ नगर पंचायत उपाध्यक्ष सहित 58 कांग्रेसियों ने भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के प्रथम बीजापुर आगमन पर उनके समक्ष भाजपा का दामन थाम लिया।
चार राज्यों में भाजपा की जीत के चलते आत्मविश्वास से लबरेज बीजापुर भाजपा जिला इकाई बुधवार को और भी मजबूत हो गई। भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के एक दिवसीय बीजापुर प्रवास के दौरान पूर्व नपं उपाध्यक्ष एवं महामंत्री लवकुमार रायडू समेत कांग्रेस के 58 कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। यकायक हुए दलबदल से कांग्रेस भी सकते में आ गई है। भाजपा प्रवेश करने वाले सभी को प्रदेश प्रभारी ने भगवा गमछा और फूल माला पहनाकर पार्टी में प्रवेश कराया।

इधर, भाजपा प्रदेश प्रभारी के प्रवास के दौरान इतनी बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के भाजपा प्रवेश से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है, इतना ही नहीं प्रदेश कांग्रेस में भी हडक़ंप मचा है। दूसरी ओर भाजपा पदाधिकारियों में हर्ष व्याप्त है।
इस अवसर पूर्व सांसद बस्तर दिनेश कश्यप, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, प्रदेश संगठन महामंत्री किरण देव, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार, पूर्व अध्यक्ष जी. वेंकट सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ये हुए भाजपा में शामिल- व्यापारी संघ अध्यक्ष रींकु ठाकुर, महेश कुमार, अनुमंत पशपुल, रविंद्र कुमार, रोहन कोरसा, राकेश कुरसम, आर्यन सकनी, अनुण पटेल, परमानंद पटेल, धर्मेंद्र यादव, अजमेरी कुरैशी, पूर्व नपं उपाध्यक्ष और जिला महामंत्री भैरमगढ़ लव कुमार रायडू, पूर्व पार्षद माधव बघेल, संजय सिंह ठाकुर, पूर्व एल्डरमेन विरेंद्र यादव, राजेश पाण्डेय, आरीफ खान, रमेश ठाकुर, संतोष सोनी, भुनेश्वर यादव, प्राणेश्वर यादव, सत्य प्रकाश बघेल, सुनील बेंजाम, अशोक यादव, परवेज खान, राजेश यादव, कपिल कोरसा, अर्जुन कडिय़म, शिशुपाल सिंह कुशवाह, बबलू कुंजाम, मनोज शर्मा, विकास शर्मा, मोहन लेकाम, ईतवारी लेकाम, रामदास पटेल, विवेक पटेल, संतोष जयसवाल, मनीष यादव, रमेश ठाकुर, इस्माइल खान, कमलू वेक्को, महादेव कश्यप, श्रीनाथ नाग, जगमोहन यादव, भैंसू कोरसा, अमित कुडिय़म, गीता नक्का, मीना कडिय़म, अयूब खान, रमेश सिंह समेत 58 कांग्रेसी शामिल रहे।


