ताजा खबर

सुनें यूपी चुनाव पर विनोद वर्मा से ‘छत्तीसगढ़’ की विशेष बातचीत...
12-Mar-2022 4:44 PM
सुनें यूपी चुनाव पर विनोद वर्मा से ‘छत्तीसगढ़’ की विशेष बातचीत...

  चुनाव संचालन में महीनों वहां जो देखा-समझा  

रायपुर, 12 मार्च। उत्तरप्रदेश के चुनावी नतीजों को बहुत से लोग कांग्रेस की तबाही बतलाते हैं। लेकिन जो सच में जानकार लोग थे उन्होंने उत्तरप्रदेश में कांग्रेस के बहुत बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद भी नहीं की थी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक किस्म से प्रियंका गांधी के बाद वहां के सबसे बड़े प्रचारक थे। उनके राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा अब कांग्रेस पार्टी के सदस्य भी हैं, और उन्होंने पिछले कुछ महीने उत्तरप्रदेश में कांग्रेस के प्रशिक्षण और चुनाव अभियान में गुजारे। उन्होंने प्रियंका गांधी के साथ जुडक़र काम किया, और एक बड़ा तजुर्बा लेकर लौटे हैं। ‘छत्तीसगढ़’ के संपादक सुनील कुमार ने उनसे उत्तरप्रदेश चुनाव में कांग्रेस के हाल पर तो चर्चा की ही, लेकिन वह चर्चा कई राष्ट्रीय मुद्दों तक भी पहुंची। एक सवाल जवाब इस पर भी है कि उत्तरप्रदेश में 40 फीसदी उम्मीदवार महिलाएं थीं, और क्या छत्तीसगढ़ में भी वैसा किया जाना चाहिए? इस पूरी बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग इस लिंक पर जाकर सुन सकते हैं। (इस बातचीत के दौरान गिलास में कुछ निकालने की आवाज भी रिकॉर्ड हो गई है, जो कि पानी था।)


अन्य पोस्ट