ताजा खबर

बिलासपुर पहुंचे संसदीय सचिव ने उपाध्याय ने भाटिया परिवार से की मुलाकात
27-Jan-2022 9:35 AM
बिलासपुर पहुंचे संसदीय सचिव ने उपाध्याय ने भाटिया परिवार से की मुलाकात

बिलासपुर, 27 जनवरी। संसदीय सचिव व रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक विकास उपाध्याय अपने पारिवारिक मित्र प्रिंस भाटिया व गुरमीत सिंह भाटिया से मिलने के लिये उनके निवास पर पहुंचे। पारिवारिक माहौल में उनसे विभिन्न विषयों पर लंबी चर्चा हुई।

उपाध्याय ने स्व. सुरजीत सिंह भाटिया को श्रद्धासुमन अर्पित किया और अपने संस्मरण साझा किये।

फाउन्डेशन क्रिकेट अकादमी के चेयरमेन प्रिंस भाटिया व सदस्यों ने विकास उपाध्याय को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर त्रिलोक श्रीवास, समीर अहमद बबला, राघवेंद्र सिंह, मनोज श्रीवास, नवल शर्मा, महेश मिश्रा, कौशल श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

ज्ञात हो कि उपाध्याय 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण में के लिये बिलासपुर प्रवास पर थे। भाटिया परिवार से मिलने के बाद वे सीधे रायपुर एयरपोर्ट गये जहां से वे कांग्रेस चुनाव प्रचार अभियान में पंजाब निकले। 


अन्य पोस्ट