ताजा खबर

मुख्यमंत्री की घोषणा का राज्य प्रशासनिक सेवा, फेडरेशन और तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने किया स्वागत
26-Jan-2022 5:46 PM
मुख्यमंत्री की घोषणा का राज्य प्रशासनिक सेवा, फेडरेशन और तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने किया स्वागत

राज्य में अब सप्ताह में पांच दिन होंगे शासकीय काम-काज

अंशदायी पेंशन योजना का अंशदान अब बढ़कर हुआ 14 प्रतिशत

रायपुर, 26 जनवरी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य के शासकीय कर्मचारियों की कार्यक्षमता और उत्पादकता बढ़ाने के लिए पांच दिवसीय प्रति सप्ताह प्रणाली पर कार्य करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर शासकीय कर्मचारियों के हित में अंशदायी पेंशन योजना में राज्य सरकार का अंशदान 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत किए जाने की भी घोषणा की है। 

इन दोनों घोषणाओं पर प्रसन्नता जताते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा संघ ने इसका स्वागत किया है। अध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय ने कहा है कि शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए यह फैसला बहुप्रतीक्षित था। इससे सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों की कार्यक्षमता और उत्पादकता बढ़ेगी। शासकीय दायित्वों के साथ-साथ अब पारिवारिक दायित्वों का भी वे बेहतर तरीके से निर्वहन कर पाएंगे।

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजय कुमार झा,.फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने कहा कि के इस फैसले से शासकीय सेवकों का निश्चित रूप से मनोबल बढ़ा है। उन्होंने कहा है कि वर्तमान जीवन शैली में जहाँ पेशेवर जीवन व निजी जीवन के बीच संतुलन साधना हर व्यक्ति के लिए अत्यंत दुष्कर है। मुख्यमंत्री का यह निर्णय निश्चित तौर पर सेवारत शासकीय सेवकों सहित उनके परिजनों के लिये राहत और खुशी देने वाला फैसला है।


अन्य पोस्ट