ताजा खबर

पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष पद से सियाराम को हटाने का आदेश रद्द किया हाईकोर्ट ने
10-Jun-2021 8:25 AM
पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष पद से सियाराम को हटाने का आदेश रद्द किया हाईकोर्ट ने

बिलासपुर, 10 जून। हाईकोर्ट ने राज्य शासन के उस आदेश को निरस्त कर दिया है जिसमें सियाराम साहू को हटाकर थानेश्वर साहू को पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाया गया था।

 सियाराम साहू को 28 जुलाई 2018 को छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया था। तब प्रदेश में भाजपा की सरकार थी। उन्होंने 4 अगस्त को पदभार ग्रहण किया। साहू की नियुक्ति 3 वर्ष के लिए थी। इसके अनुसार उन्हें 3 अगस्त 2021 तक इस पद बने रहना था। पर, सरकार बदलने के बाद सियाराम साहू को हटाकर थानेश्वर साहू को नया अध्यक्ष बना दिया। इस आदेश के विरुद्ध सियाराम साहू ने हाईकोर्ट में रिट दायर की। उन्होंने याचिका में कहा कि उनकी नियुक्ति 3 वर्ष के लिये की गई थी। उन्हें समय से पूर्व द्वेषपूर्ण तरीके से हटा दिया गया। उन्होंने सरकार के फैसले को रद्द कराने की मांग की। जस्टिस पी सैम कोसी की एकल पीठ ने सरकार का पक्ष सुनने के बाद सियाराम साहू को हटाने का आदेश रद्द कर दिया है।


अन्य पोस्ट