कोण्डागांव
स्कूली बच्चों को दी कानूनी जानकारी
23-Aug-2023 9:47 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कोण्डागांव, 23 अगस्त। बुधवार को उत्तरा कुमार कश्यप जिला न्यायाधीश /अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के मार्गदर्शन में अम्बा शाह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया। शा उच्च माध्यमिक शाला कचोरा में बच्चों को शिक्षा का अधिकार, बाल श्रम, मानव तस्करी, निशुल्क विधिक सलाह सहायता के संबंध में जानकारी दी गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे