कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 27 नवंबर। बाल विवाह रोकथाम अभियान के अंतर्गत 27 नवंबर को चावरा हायर सेकेंडरी स्कूल में बाल सभा का आयोजन किया गया। स्कूल परिसर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ. सिसीलिया ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सिसीलिया ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और कम उम्र में विवाह समाज को पीछे ले जाता है। उन्होंने कम उम्र में विवाह की मानसिकता के खिलाफ आवाज उठाने, ऐसी घटनाओं का विरोध करने और समाज में जागरूकता फैलाने की बात कही। कार्यक्रम के तहत चित्रकला और निबंध प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।
चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निवेदिता सुरोजिया, द्वितीय दिनेश देवांगन और तृतीय स्थान प्रियांश यादव ने प्राप्त किया।
निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आराध्या अवस्थी, द्वितीय वशिष्टा राजपूत और तृतीय स्थान डॉली निषाद ने प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार अनामिका ठाकुर और विधि यादव को मिला।
कार्यक्रम में धर्मेंद्र यदु, रामप्रसाद शर्मा, सुभाष नायडू, हितेंद्र सिंह ठाकुर, भावेश पटेल, अनूप अग्रवाल, भावेश दीक्षित, साकेत साहू, अंकित राजपूत, नरेश एक्का, रश्मि शुक्ला, मोनिका पटेल, माहि गोलछा, मौली बोस, अंकित कुरैटी, सिद्धार्थ पाणिग्राही सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।