कोण्डागांव

धुर नक्सल प्रभावित कुधुर पहुंचीं कलेक्टर, विकास कार्यों की समीक्षा की
25-Nov-2026 11:16 PM
धुर नक्सल प्रभावित कुधुर पहुंचीं कलेक्टर, विकास कार्यों की समीक्षा की

कोण्डागांव, 25 नवंबर। मर्दापाल क्षेत्र के सुदूर ग्राम कुधुर में मंगलवार को कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने जिला स्तरीय समय-सीमा बैठक लेकर शासकीय योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा एवं जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीदी में पारदर्शिता बनाए रखने, उपार्जन केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने तथा अवैध परिवहन एवं भंडारण पर निगरानी रखने को कहा। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना, मॉडल आंगनबाड़ी, अटल डिजिटल सेवा केंद्र, महतारी सदन निर्माण, एग्रीस्टैक पंजीयन और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की समीक्षा कर लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

कलेक्टर ने कहा कि दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं और शासकीय सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।


अन्य पोस्ट