कोण्डागांव

विद्यालयों में मना संविधान दिवस
28-Nov-2026 9:32 PM
विद्यालयों में मना संविधान दिवस

कोंडागांव, 28 नवंबर। शासकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला डोंगरीपारा तथा लोहरा पारा में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षिका रेणु लता श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को बताया कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को अपनाए जाने की स्मृति में प्रतिवर्ष संविधान दिवस मनाया जाता है और यह 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ।

विद्यालय के हेडमास्टर रामाधीन नरेटी ने संविधान की रक्षा करने की शपथ दिलाई और बताया कि प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में संविधान निर्माण की प्रक्रिया चली, जिसका उद्देश्य नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों, न्याय, स्वतंत्रता, समता, बंधुता तथा मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

26/11 के शहीदों को श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के दौरान 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले के शहीदों की स्मृति में कब-बुलबुल टीम, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखा। प्रधानाध्यापक पवन कुमार साहू ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 26 नवंबर 2026 को इस हमले के 18 वर्ष पूरे हुए हैं, जिसमें एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक कामटे और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अजय सालस्कर सहित पुलिसकर्मियों व नागरिकों की मृत्यु हुई थी।

इस अवसर पर शिक्षिका केतुकी रानी धर की ओर से विद्यार्थियों और शिक्षक स्टाफ के लिए नेवता भोज का आयोजन किया गया।

आयोजन में वरिष्ठ शिक्षक हीरा लाल ध्रुव, सहदेव मरकाम, त्रिनाथ मारकंडे, केतुकी रानी धर, स्मृति बक्शी, अरुणा नेताम तथा अन्य शिक्षकों का सहयोग रहा।


अन्य पोस्ट