कोण्डागांव

तीरंदाजी स्पर्धा में हिस्सा लेने खिलाड़ी रवाना
13-Jan-2023 10:19 PM
तीरंदाजी स्पर्धा में हिस्सा लेने खिलाड़ी रवाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 13 जनवरी।
5वीं एनटीपीसी चेरुकुरी लेनिन वोल्गा मेमोरियल अंडर 9 तीरंदाजी प्रतियोगिता  विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश में आयोजित हो रहा है, जिसमें कोण्डागांव का प्रितेश कुमार सिंह एनटीपीसी के कोच त्रिलोचन महंत एवं धर्मपद किस्कु  खेल विभाग के कर्मचारी गुरुवार शाम विजयवाड़ा के लिए रवाना हुए।  13 से 15 जनवरी विजयवाड़ा में प्रितेश कुमार सिंह अपना जौहर दिखाएंगे।

 कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, आइटीबीपी के डीआईजी राणा युद्धवीर सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पटेल, जिला पंचायत सीईओ प्रेम प्रकाश पांडे, सहायक आयुक्त मनोज केसरिया, वरिष्ठ खेल अधिकारी सुधा कुमार, शासकीय प्राथमिक शाला (अंग्रेजी माध्यम)ब्लॉक कॉलोनी के प्रिंसिपल और जिले के समस्त पीटीआई शुभकामनाएं प्रेषित किया।


अन्य पोस्ट