कोण्डागांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 2 अगस्त। बेरोजगारी को लेकर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने टेंट लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
ज्ञात हो कि घोषणापत्र में प्रदेश की भूपेश सरकार के द्वारा 5 लाख युवाओं को रोजगार देने की बात कही गई थी, उसके विपरीत विधानसभा प्रश्नकाल के दौरान 20 हजार युवाओं को नौकरी देने की बात स्वीकारी गई। भारतीय जनता युवा मोर्चा दक्षिण मंडल के बड़ेकनेरा, उत्तर मंडल के ग्राम पंचायत मालाकोट व माकड़ी मंडल के बाजार स्थल पर बेरोजगारी टेंट लगाकर भाजयुमो के कार्यकर्ताओं के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया और आगामी 24 अगस्त को रायपुर में होने वाले प्रदर्शन के लिए युवाओं को अधिक से अधिक आमंत्रित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा, खेमचंद नेताम, प्रतोष त्रिपाठी, नागेश देवांगन, राम सलाम, अभिनेत्र सिह,कमलू सेठिया, दक्षिण मंडल युवा मोर्चा प्रभारी संतोष पात्रे, सहप्रभारी दिलावर कपाडिय़ा, राजूराम भंडारी, धनुर्जै कोर्राम, महेंद्र पारख, जिला पंचायत सदस्य बाल सिंह बघेल, विक्की रवानी, प्रकाश चुगरिया, गणेश मानिकपुरी, सतपाल लोहिया, दयाशंकर दीवान, देव शरण यादव, शोभाराम नेताम, पितुराम बघेल, केशव पटेल, फूलचंद बघेल, तिलक बघेल, रेवत पांडे, अर्जुन कोर्राम, वकील पटेल, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष चंदन साहू, मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र नाग, नपा उपाध्यक्ष जसकेतू उसेंडी, अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजू पोयाम, पिछड़ा वर्ग मोचा जिला अध्यक्ष मनोज साहू, माकड़ी मंडल युवा मोर्चा प्रभारी विकास दुवा, मंडल महामंत्री संजू ग्वाल, मंत्री भानु ठाकुर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रोसन सेन, महामंत्री रूपचंद सोरी, विष्नु पांडे, तेजु पोयाम, तिमिर पटेल, महेश नेताम, रामु मरकाम, मंजीत नेताम, दानवीर पोयाम, एवं अन्य सहयोगी जन उपस्थित रहे।