गरियाबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 29 मई। लॉकडाउन के चलते एक लम्बे समय तक बंद रहे नवापारा कृषि उपज मंडी शुक्रवार से प्रारंभ हो गई। प्रथम दिवस लगभग 3 हजार कट्टे धान की आवक हुई। मंडी में निरीक्षण के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष वरिष्ठतम कांग्रेस नेता रतीराम साहू सुबह ही पहुंच गए थे। उन्होंने धान लेकर आए किसानों का अभिनंदन किया, साथ ही मंडी के अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मंडी पहुंचने वाले किसी भी किसान को कोई परेशानी नहीं होना चाहिए। पीने के पानी का इंतजाम हर हाल में हो।
उल्लेखनीय है कि मंडी न खुलने की वजह से किसान अपने उपज को कोचियों के पास औने-पौने दाम में बेचने के लिए विवश हो रहे थे। इसे देखते हुए कांग्रेस नेता रतीराम साहू ने उच्च स्तरीय पहल कर मंडी खोलने के लिए शासन और अफसरों का ध्यान आकर्षित किया था। लिहाजा मंडी में धान खरीदी का शुभारंभ शुक्रवार से हो गया है।
मंडी खुलने पर किसानों ने खुशी जाहिर करते हुए शासन-प्रशासन का आभार जताया है। समर्थन मूल्य के कीमत में किसानो को उचित भाव न मिलने से कांग्रेस नेता श्री साहू ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि वर्तमान समय में किसानों को प्रति क्ंिवटल करीब पांच-छह सौ रूपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है। इससे किसानो में मायूसी देखा जा रही है। आने वाले दिनो में किसानों को खरीफ फसल की तैयारी भी करनी है, लिहाजा वे अपने उपज को मजबूरी में ही इस कीमत पर बेचने के लिए विवश हो रहे हंै।
पहले दिन ज्यादातर रबी फसल नया धान की ही आवक रही, पुराना धान की आवक बहुत ही कम थी। धान का मूल्य 1200 से 1340 तक रहा। धान बिक्री के लिए रखे ढेरों पर मंडी अधिकारी कर्मचारियों के साथ रतीराम साहू ने स्वयं जाकर काम कर रहे मजदूर हेमाल रेजाओं तथा किसानों को हमेशा मास्क लगाने सेनेटाइज करते हुए कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करने का सुझाव दिए। इस दौरान मंडी सचिव राजकुमार रात्रे, भारसाधक अधिकारी मन्नूलाल गेंड्रे, कार्यालय अधीक्षक शिव तिवारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।