गरियाबंद

स्वाभिमान पर्व पर तर्री में पूजा-अर्चना
14-Jan-2026 4:02 PM
स्वाभिमान पर्व पर तर्री   में पूजा-अर्चना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 14 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार महादेव मंदिर सोमनाथ जी की 1000वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर मनाए जा रहे स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत देशभर के समस्त शिव मंदिरों में जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की सह-समन्वयक  माधुरी साहू के नेतृत्व में ग्राम तर्री स्थित विवेकानंद कॉलोनी के श्री विश्वेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती संपन्न हुई। कार्यक्रम में महिला मंडल की मीना सेन,राजकुमारी साहू,प्रेम बाई साहू, मालती निषाद,ऋचा जांगडे,इक बाई साहू,नीरा कवर,दुर्पति साहू,  काव्या साहू,शारदा साहू और अन्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जहां श्रद्धा एवं आस्था के साथ भगवान शिव की आराधना की गई। इस अवसर पर सभी ने देश की सुख-समृद्धि, सामाजिक समरसता एवं प्रदेश के विकास की कामना की। पूजन उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया।


अन्य पोस्ट