गरियाबंद

एकता और संगठन में अपार शक्ति- रश्मि वर्मा
14-Jan-2026 8:31 PM
एकता और संगठन में अपार शक्ति- रश्मि वर्मा

नवापारा राजिम, 14 जनवरी। पिछले दिनों नगर में  भाजपा महिला महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रश्मि वर्मा के प्रथम आगमन पर भाजपा महिला संगठन द्वारा भव्य स्वागत किया गया। 

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के स्वागत सम्मान में आयोजित विशेष कार्यक्रम तर्री रोड स्थित ऋषिदास सामुदायिक भवन विशेष कार्यक्रम आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक इंद्रकुमार साहू,विशेष अतिथि नपा अध्यक्ष ओमकुमारी-संजय साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, प्रदेश महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य योगिता सिन्हा,तनु मिश्रा ने शिरकत की। भाजपा महिला मोर्चा के सदस्यों ने जिलाध्यक्ष रश्मि वर्मा के प्रथम नगर आगमन पर भारी उत्साह से फूल माला एवं गुलदस्ता भेंट कर अभिनन्द किया।

उक्त अवसर में रायपुर ग्रामीण भाजपा जिलाध्यक्ष रश्मि वर्मा ने महिला कार्यकर्ताओं को संगठन के लिए मजबूती से कार्य करने की अपील की। जिलाध्यक्ष वर्मा ने कहा कि एकता एवं संगठन में अपार शक्ति होती है। शसक्त महिला राष्ट्र की बड़ी ताकत है। महिला शक्ति एवं संगठन के उत्कृष्ट कार्य भारत विकसित राष्ट्र की परिकल्पना अवश्य हासिल करेगा। महिला मोर्चा के कार्यकर्ता गरीब एवं वंचित लोगों को शासन की योजनाओं से अवगत कराकर उन्हें लाभ दिलाने का भरसक प्रयास करने का आह्वान किया। विधायक इंद्रकुमार साहू ने रश्मि वर्मा के जिलाध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए कहा कि देश की आधी आबादी महिलाओं की है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने में महिलाओं की विशेष आशीर्वाद मिला है। प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार महिलाओं के स्वालंबन के लिए कई योजनाएं चला रही है। जिसका प्रत्यक्ष लाभ से महिलाओं को आर्थिक सहयोग मिला है। स्वागत समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेत्री साधना सौरज,धनमति साहू, नीता धीवर,पद्मिनी सोनी,लता टांडे समेत बड़ी संख्या में महिला भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट