गरियाबंद

महानदी में तैरती मिली लाश
17-Nov-2026 8:42 PM
महानदी में तैरती मिली लाश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 17 नवंबर। राजिम इलाके में महानदी में एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामला गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र का है।

 सोमवार को राजिम और पितईबंद के बीच महानदी में लोगों ने पानी में एक शव तैरते हुए देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर राजिम पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव का पानी से बाहर निकलवाया। शव की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र लगभग 70 से 75 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही शव की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।

बुजुर्ग की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव महानदी तक कैसे पहुंचा, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में मर्ग कायम कर आगे की जारी है। मृतक की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।


अन्य पोस्ट