गरियाबंद

अभनपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का सम्मान
17-Nov-2026 8:18 PM
अभनपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 17 नवंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग (एकीकृत बाल विकास परियोजना) के तत्वावधान में अभनपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का परियोजना स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू शामिल हुए।

 विधायक ने कुपोषण मुक्ति, स्वास्थ्य जागरूकता और बच्चों के प्रारंभिक विकास के क्षेत्र में योगदान देने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

श्री साहू ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं शासन की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की देखभाल, बच्चों के पोषण और उनके प्रारंभिक विकास में उनका योगदान महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, कुपोषण मुक्ति और पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाने में कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने सम्मानित सभी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं एवं अन्य नागरिक उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट