गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 16 नवंबर। जिला पंचायत व अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने धान खरीदी केंद्र रवेली, रसदा एवं सकरी में धान खरीदी तिहार में शामिल हुए तथा पूजा अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल है, किसान हितैषी विष्णुदेव सरकार ने इस वर्ष न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की बेहतर व्यवस्था की है , इससे किसानों को किसी भी प्रकार की अव्यवस्था का सामना नहीं करना पड़ेगा। नए प्रावधान के तहत जो कृषक कम उत्पादन होने की वजह से पूरा धान नहीं बेच पायेंगे उन्हें भी अतिरिक्त राशि प्राप्त होगी। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री संतोष शुक्ला युवा मोर्चा के महामंत्री ज्ञान प्रकाश चंद्राकर, प्राधिकृत अधिकारी पारसमणी साहू, जगदीश साहू,अनिल साहू,डॉ राजेन्द्र ठाकुर, हरीश वर्मा, मनीष साहू,शुभम साहू,ओमप्रकाश साहू,नेहरू साहू,नामदेव साहू, अर्जुन धीवर,कृष्णकांत नामदेव, हेमंत तारक,संदीप दीवान, सीताराम साहू, विजय साहू, बी आर साहू आदि उपस्थित रहे।