गरियाबंद
नवापारा-राजिम, 16 नवंबर। ग्राम मानिकचौरी स्थित सहकारी समिति क्रमांक 816 में धान खरीदी कार्य का शुभारंभ विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। गोविन्द प्रसाद तिवारी ने पूजा-अर्चना कर धान खरीदी की शुरुआत की।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं किसानों ने धान खरीदी केंद्र में पहुंचकर शुभारंभ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मानिकचौरी की सरपंच हेमलता अवध राम साहू, किसान नेता चंद्रिका साहू, पूर्व सरपंच बुद्धेश्वर साहू,पूर्व सोसायटी पदाधिकारी मधुसूदन धृतलहरे सहित गजेन्द्र साहू,झरोखा,तुलसी,भावसिंग, जितुन,अशोक एवं बड़ी संख्या में किसान व ग्रामवासी उपस्थित रहे। साथ ही सहकारी समिति के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर किसानों में धान खरीदी को लेकर उत्साह देखने को मिला।
उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने किसानों को धान खरीदी की शुभकामनाएं देते हुए सुचारू एवं व्यवस्थित खरीदी व्यवस्था की कामना की।