गरियाबंद

मातर में यादव समाज का पोड़ में अखाड़ा
16-Nov-2026 8:05 PM
मातर में यादव समाज का पोड़ में अखाड़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 16 नवंबर। ग्राम पोड़ में यादव समाज के द्वारा इस वर्ष मुख्य रूप से राउत नाचा का प्रदर्शन किया गया। इस वर्ष इसलिए विशेष रहा कि यादव समाज के लगभग 40 बालिकाएं एवं महिलाएं हाथ में डंडा लेकर थिरकते नजर आए जो आकर्षण का केंद्र रहा।

ग्राम पोड़ के इतिहास में यह पहली बार है जब महिलाएं व बालिकाएं राउत नाचा मातर महोत्सव के अवसर पर थिरकते नजर आए और ग्रामीणों ने इनका खूब आनंद उठाया। साथ ही ग्राम मंदलोर से बाबूलाल यादव के नेतृत्व में यादव समाज के ही बालक बालिकाओं द्वारा अखाड़ा का शानदार प्रदर्शन किया गया। विगत दो वर्षों से गांव का माहौल शांतिपूर्ण रहा है जिसके चलते महिलाएं व बालिकाएं राउत नाचा में भाग ले पाए। गांव में नए जनप्रतिनिधि व ग्राम सभा के माध्यम से नशा पान पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे प्रेरित होकर यादव समाज ने भी अपने यादव समाज को नशा मुक्त रहकर दीपावली त्यौहार को धूमधाम से मनाने का आह्वान अपने समाज के लोगों को किया था जिसमें झेरिया, कोसरिया दोनों ही यादव समाज के द्वारा सामूहिक रूप से दीपावली पर्व मातर तिहार, गोवर्धन पूजा, ठाकुर जोहार कार्यक्रम को पूरे उमंग उत्साह पूर्वक मनाया गया।

उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रह्मानंद साहू सभापति जनपद पंचायत अभनपुर, अध्यक्षता भूपेश ध्रुव सरपंच ग्राम पंचायत पोड़, विशेष अतिथि रमाकांत साहू उप सरपंच, सोसायटी अध्यक्ष शिव गोविंद वर्मा,खेमचंद गिलहरे ग्राम सभा अध्यक्ष, युवराज बारले ग्राम सभा सचिव, पूर्व जनपद सदस्य मानु तिवारी, जगतु निर्मलकर मूकेश साहू,मेघनाथ चन्द्राकर आदि उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में कपिल यादव, जगदीश यादव, मि_ू यादव, आदि यादव समाज के लोगों का सहयोग सराहनीय रहा।


अन्य पोस्ट