गरियाबंद

विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
02-Nov-2026 7:40 PM
विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नवापारा-राजिम, 2 नवंबर। डॉ.राम मनोहर लोहिया शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला,संतोषी नगर में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।  जिला न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जेएमएफसी  प्रज्ञा सिंह एवं श्रद्धा भगत ,पैनल अधिवक्ता अंकिता मिश्रा और थाना टिकरापारा के वरिष्ठ आरक्षक भारतेंद्र साहू ने विद्यार्थियों को बाल अधिकार, पॉक्सो एक्ट, बाल शोषण एवं बाल विवाह की रोकथाम संबंधी महत्वपूर्ण कानूनी जानकारियां दीं। वक्ताओं ने अपने संबोधन में बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, किसी भी अनुचित घटना पर चुप न रहने तथा बिना भय अपनी बात अभिभावकों एवं शिक्षकों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सुरक्षित बचपन एवं बाल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बच्चों को व्यक्तिगत सुरक्षा, अच्छे-बुरे स्पर्श,साइबर सुरक्षा एवं सहायता। हेल्पलाइन नंबर आपातकालीन 112, महिला हेल्पलाइन181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन 1930 की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती वंदना ओझा,शिक्षिकाएं गीतिका शर्मा, उपासना साहू,लक्ष्मी देवांगन और ओमेश्वरी साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन पैरालीगल वॉलिंटियर्स सचिन पांडे एवं शंकर साहू ने किया।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को जागरूक,आत्मविश्वासी एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।


अन्य पोस्ट