गरियाबंद

साइबर ठगी व डिजिटल सुरक्षा पर जागरूकता
01-Nov-2026 8:17 PM
साइबर ठगी व डिजिटल सुरक्षा पर जागरूकता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 1 नवंबर। सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति महाविद्यालय में विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर फ्राड वन डे अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पुलिस मुख्यालय, अटल नगर, नवा रायपुर में पदस्थ साइबर कमांडो रिखम साहू रहे।

उन्होंने ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, ओटीपी धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, डिजिटल अरेस्ट एवं सोशल मीडिया से जुड़े साइबर अपराधों की जानकारी देते हुए उनसे बचाव के उपाय बताए। उन्होंने सुरक्षित पासवर्ड, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन, प्राइवेसी सेटिंग तथा भारत सरकार की संचार साथी सुविधा के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत हेतु हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल की जानकारी दी।

साथ ही भारत सरकार की संचार साथी एवं एम-कवच जैसी साइबर सुरक्षा संबंधी सुविधाओं एवं ऐप की उपयोगिता बताई कंप्यूटर विभागाध्यक्ष डॉ.देवेंद्र चाफेकर ने मुख्य वक्ता रिखम साहू को स्मृति चिह्न प्रदान कर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.डी.पी.साहू ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.शोभा गावरी, उपप्राचार्य डॉ.मनोज मिश्रा,डॉ.सी.एल. साहू, डॉ.डी.पी. निर्मलकर, डॉ.राजेश श्रीवास, प्रो.जीवन लाल गायकवाड़, प्रो. मुकेश कंसारी, प्रो. राहुल कल्ला, प्रो. महेन्द्रनाथ द्विवेदी ,प्रो.भूपेंद्र साहू, प्रो. रेणुका कंसारी सहित प्राध्यापक एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट