गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 31 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के अंतर्गत निकाली गई विशाल पदयात्रा में फिंगेश्वर क्षेत्र के सैकड़ों भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं शामिल हुए। पदयात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति, युवा एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सहभागिता देखने को मिली।
इस अवसर पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब,राजिम विधायक रोहित साहू,भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं महामंत्री अमित चिमनानी, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर,भाजपा मंडल फिंगेश्वर के किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष मिंजून साहू, ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दशरथ सिंन्हा, भाजपा मंडल के महामंत्री प्रेमलाल टोडर, अरुण कुमार सिन्हा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सियाराम ध्रुव, संतराम ध्रुव, मुकेश ध्रुव आदि कार्यकर्ता सहभागिता कर अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
मिंजुन साहू ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती, मतदाता सूची की शुद्धता, प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा और संवैधानिक संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। इस आयोजन के माध्यम से संगठन की एकजुटता,जनजागरण और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।