गरियाबंद
मैनपुर, 29 अक्टूबर। रायपुर के बूढ़ा तालाब स्थित बिरची मंदिर में आयोजित कुशवाहा समाज की बैठक में सर्वसम्मति से मोहन सिंह कुशवाहा को कुशवाहा समाज रायपुर का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। मोहन सिंह कुशवाहा वर्तमान में गरियाबंद जिले के भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी एवं मैनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष भी हैं
नियुक्ति पर मोहन सिंह कुशवाहा ने समाज के शीर्ष नेतृत्व, जिला अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करुंगा । उन्होंने कहा कि समाज की आवाज को मजबूती प्रदान करने तथा सामाजिक गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का मार्गदर्शन और सहयोग उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
मोहन सिंह कुशवाहा की नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ शासन में अवर सचिव रहे भगवान सिंह कुशवाहा रायपुर कुशवाहा समाज के जिला अध्यक्ष वेदनारायण कुशवाहा, उपाध्यक्ष संजय महतो, नरेश कुशवाहा, महासचिव राजकुमार कुशवाहा, राकेश सिन्हा, शिवकुमार कुशवाहा, बाबू धन कुशवाहा, एच एल सिंह वैष्णव, अशोक कुशवाहा, सुरेश कुमार, धन सिंह, नर्सिंग कुशवाहा एवं एम.बी. सिंह प्रकाश कुशवाहा सागर वैष्णव लक्ष्य कशवाहा शक्ति सिंह कुशवाहा सहित समाज के समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।