गरियाबंद
मैनपुर, 25 अक्टूबर। गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड में मैनपुर कला पंचायत के बूथ क्रमांक 94 में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 139वां एपिसोड सुना और देखा गया। ज्ञात हो कि 12 वर्ष पहले, विजयादशमी के अवसर पर, ‘मन की बात’ की शुरुआत की गई थी , तब से अब तक, मन की बात का कार्यक्रम निरंतर जारी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ में कहा- हमारे देश में सदियों से तीर्थ यात्रा की परंपरा रही है, मेरे लिए ‘मन की बात’ भी देश के लोगों के प्रयासों को करीब से जानने की और उनके योगदान को नमन करने की एक तीर्थ यात्रा से कम नहीं है। जो लोग समाज और राष्ट्र के लिए जीते हैं, वे अपने आप में एक तीर्थ के ही स्वरूप हैं, 12 वर्षों में देश के हर कोने से ऐसे अनेक लोग सामने आए हैं।
मन की बात सुनने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा के मोहन सिंह कुशवाहा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष उपेंद्र साहू, मनोज निर्मलकर लक्ष्य कशवाहा शक्ति सिंह सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।