गरियाबंद

दशहरा : पूर्व मंत्री चंद्रशेखर हुए शामिल
22-Oct-2026 6:53 PM
दशहरा : पूर्व मंत्री चंद्रशेखर हुए शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 22 अक्टूबर। ग्राम मानिकचौरी में दशहरा का पर्व प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बाल समाज लीला मंडली द्वारा रावण वध का मंचन कलाकारों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू भी शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित दर्शकों को बताया कि हमारे गाँव में रामलीला शुरुआत कैसे और कहाँ हुआ, उन्होंने तत्कालीन पात्रों का स्मरण करते हुए कहा कि असत्य पर सत्य, अहंकार पर विनम्रता, और बुराइयों पर अच्छाई के विजय का प्रतीक हैं यह पर्व, ग्राम वासियों को विजयादशमी की बधाई देते हुए अपनी ओर से बाल समाज लीला मण्डली के पदाधिकारियों को श्री रामचरित मानस की पुस्तक भेंट किया।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पंडित गोविंद प्रसाद तिवारी बाल समाज लीला मंडली के अध्यक्ष छविराम साहू, रमेश कुमार साहू, सरपंच हेमलता साहू, बुद्धेश्वर साहू, सेवाराम साहू, चुम्मन लाल साहू, रामखेलावन साहू,  हेमलाल साहू, उदय सिंह ध्रुव, रामलाल तारक, द्वारिका प्रसाद विश्वकर्मा, पूनूराम सेन, अवध राम साहू, महेश यादव, निलेश विश्वकर्मा, सहित अनेक लोग उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट