गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 16 अक्टूबर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरोण्डा विकासखंड फिंगेश्वर में रेडक्रास अंतर्गत प्राचार्य अशोक कुमार साहू के दिशा निर्देशानुसार छात्र छात्राओं के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ व्याख्याता विजयमणि वर्मा द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल वरिष्ठ व्याख्याता शोभना शिंदे एवं एकता वर्मा थे। प्रतियोगिता में कुल 12 प्रतिभागी भाग लिए। जिसमें प्रथम स्थान कु . संजना निषाद कक्षा 10वी, द्वितीय स्थान कु.गुणिता निर्मलकर कक्षा 9वीं तथा तृतीय स्थान पर कु.विधि साहू कक्षा 9वीं रही।
इस चित्र कला प्रतियोगिता के अवसर पर सेवाभाव समर्पण के लिए मदर टेरेसा को याद किया गया। इस अवसर पर रेडक्रॉस प्रभारी सुरेश देवांगन, अभिषेक गोलछा, शोभना शिंदे, एकता वर्मा, अश्वनी साहू, रेखा शर्मा, उत्तम कुर्रे, गीता साहू, अमित कुंभकार,ऋषि साहू, विद्या साहू एवं हेमबाई साहू ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी। व्याख्याता शोभना शिंदे द्वारा सभी की सराहनीय योगदान के लिए आभार प्रदर्शन किया गया। मंच संचालन एकता वर्मा व्याख्याता द्वारा किया गया।