गरियाबंद

सुंदर शहर का सपना हो रहा साकार, विकास कार्य रहेंगे जारी- नपाध्यक्ष
16-Oct-2026 6:52 PM
सुंदर शहर का सपना हो रहा साकार, विकास कार्य रहेंगे जारी- नपाध्यक्ष

तिल्दा-नेवरा, 16 अक्टूबर। नगर पालिका क्षेत्र के पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक का नवनिर्माण किया गया है। चौक का निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला डॉ. खुमान वर्मा की पहल पर यह कार्य कराया जा रहा है।

नगर पालिका अध्यक्ष ने शहर के अन्य चौक-चौराहों को भी विकसित करने की योजना बनाई है। नगरवासियों का कहना है कि शहर के चौक-चौराहों का व्यवस्थित निर्माण होने से शहर का स्वरूप बेहतर होगा। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला वर्मा ने कहा कि सुंदर शहर, स्वच्छ शहर की सोच के तहत नगर का विकास किया जाएगा। आने वाले समय में अन्य विकास कार्य भी कराए जाएंगे। उन्होंने शहर के विकास कार्यों में गति लाने के लिए मंत्री टंक राम वर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों और पार्षदों के सहयोग से विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

 


अन्य पोस्ट