गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 14 अक्टूबर। सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति महाविद्यालय में 27 बटालियन एनसीसी, रायपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एस. वेलमुरुगन ने संस्थागत निरीक्षण किया। प्राचार्य डॉ. शोभा गावरी एवं एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. विकास बंजारे ने उनका स्वागत किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने एनसीसी की गतिविधियों, दस्तावेजों एवं उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। कैडेट्स को संबोधित करते हुए उन्होंने शिक्षा, अनुशासन और गुरुजनों के सम्मान को सफलता का आधार बताया तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने एसएसबी की तैयारी हेतु उपलब्ध नि:शुल्क मार्गदर्शन का लाभ उठाने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति सदैव सजग रहना चाहिए तथा अपने अभिभावकों एवं गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर महा. उपप्राचार्य डॉ.मनोज मिश्रा,सूबेदार बट्टू सिंह, हवलदार कुलदीप, सीनियर अंडर ऑफिसर जय निषाद, जूनियर अंडर ऑफिसर सुधा निर्मलकर, नीलकमल साहू, सीक्यूएमएस पुलकित, सीपीएल चित्रलेखा साहू सहित अन्य एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।