गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 13 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के अंर्तगत सेवा के रंग राष्ट्र के संग कार्यक्रम शासकीय कुलेश्वर नाथ महाविद्यालय गोबरा नवापारा में आयोजित हुआ।
महाविद्यालय के छात्रों द्वारा रंगोली के माध्यम से विकसित भारत के बारे में अलग अलग चित्र कला बनाया गया एवं छात्रों को विकसित भारत मे युवा वर्ग का योगदान महत्वपूर्ण होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में चन्द्रकांति वर्मा राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष, विधायक इंदकुमार साहू, चन्द्रकला वर्मा अध्यक्ष नगर पालिका तिल्दा नेवरा, ओमकुमारी संजय साहू अध्यक्ष नगर पालिका गोबरा नवापारा,नागेन्द्र वर्मा, नम्मु ध्रुव, निर्मला धीरज साहू, पूजा कंसारी, जीना सुजीत निषाद, लोमेश्वरी साहू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तनु मिश्रा,योगिता सिन्हा, महिला मोर्चा अध्यक्ष धनमती साहू, महामंत्री हर्षा कंसारी, कन्हैया साहू, मधु रानी शुक्ला एवं समस्त प्रोफेसर,शिक्षक, शिक्षिका एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।