गरियाबंद
नवापारा-राजिम, 12 अक्टूबर। सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई व रेड रिबन क्लब ने सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। उक्त अभियान मौली माता मंदिर रायपुर रोड पर लगातार दो घंटे यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस अभियान में संयोजक डॉ.आर के रजक, श्यामा साडिल,साक्षी ठाकुर, डाली साहू,भूमिका दास चित्रलेखा साहू, वासुदेव, नवदीप,नागेश , राहुल, राम सोनकर,वरिष्ठ स्वयंसेवकों ने वाहनों को रोक-रोककर बच्चे, बूढ़े, युवाओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए बताया की वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें, वाहन के सभी दस्तावेज सदैव साथ रखना चाहिए साथ ही यातायात निर्देश चिन्हों का पालन करने की सलाह भी दी । डॉ.आर.के.रजक ने कहा कि नियमों को नजर अंदाज करने पर अर्थदंड चुकाना पड़ता है, सडक़ पर लगे संकेत चिन्हों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। महानगरों में सडक़ पार करते समय सिग्नल को बराबर देखें, यात्रा के समय कभी भी ओवरटेक ना करें, सदैव एकल मार्ग का प्रयोग करें। मानव जीवन अमूल्य है, जान है तो जहान है। थोड़ी सी लापरवाही किसी बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे सकती है। वाहन नियंत्रित गति में चलाएं,नशे की हालत में गाड़ी ना चलाएं, गाड़ी चलाते समय मोबाइल का प्रयोग ना करें, इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।